रिपोर्ट: रागिब अली/नई दिल्ली:
जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष लल्लन सिंह का दावा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव और नीतीश कुमार साथ मिलकर लड़े तो उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 20 सीटों पर सिमट जाएगी क्योंकि उत्तर प्रदेश के लोग भी नीतीश कुमार को उतना ही प्यार करते हैं जितना कि बिहार के लोग।
तथा उन्होंने साफ साफ स्पष्ट किया की तमाम विपक्षी नेताओं को एक बार मिल बैठकर 2024 के लिए रणनीति बनानी चाहिए और भारतीय जनता पार्टी की नीतियों तथा नियत का विरोध डटकर करना चाहिए।
धीरे-धीरे भारतीय जनता पार्टी का जनाधार भी खिसक रहा है 2024 आते-आते भाजपा अपनी नीतियों के कारण ही सत्ता से बेदखल हो जायेगी। हमारा केवल इतना ही कहना है कि विपक्ष में जो भी लोग हैं वह अपना विजन बिल्कुल साफ रखें अगर यह लड़ाई 2024 में लड़नी है तो सबको साथ आना होगा यह लड़ाई भारत की जनता को भारतीय जनता पार्टी से बचाने की लड़ाई है। मंहगाई बेरोजगारी गैरबराबरी को दूर करने की लड़ाई है। और हमें पूरा विश्वास है कि सभी धर्मनिरपेक्ष दल इस लड़ाई को लड़ेंगे।